फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की लागत से शहरभर में लगेंगी 200 स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के शहरी क्षेत्र में जल्द ही तीन लाख की लागत से 200 स्ट्रीट लाइटें स्थापित होंगी। शहरभर के सभी 11 वार्डों में जरूरत के हिसाब से यह लाइटें स्थापित की जाएंगी। इससे शहरवासियों को रात्रि समय में आवाजाही करने में सुविधा प्राप्त होगी। वर्तमान में शहर भर की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से अपने वार्ड पार्षदों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने, सार्वजनिक स्थलों पर जरूरत के हिसाब से नई लाइटें स्थापित करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर 200 स्ट्रीट लाइटें नगर परिषद कार्यालय पहुंच चुकी हैं। इनमें 18 वाट, 35 और 70 वाट की एलईडी लाइटें शामिल हैं। प्रत्येक वार्ड में जरूरत के हिसाब से 70 वाट की लाइटें सार्वजनिक स्थलों, 35 वाट चौराहों, 18 वाट की लाइटें गलियों में लगाई जाएंगी। इससे लोगों को अंधेरे से निजात मिलेगी।
इस संबंध में नगर परिषद के ईओ अक्षित गुप्ता का कहना है कि शहरभर में 200 स्ट्रीट लाइटों को लगवाने का टेंडर ठेकेदार को आवंटित का दिया है। आचार संहिता के चलते कार्य में देरी हो रही है। चुनाव पूर्ण होते ही शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने, खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत करवाने का काम किया जाएगा, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें