फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के हाथों से बने सुंदर कार्ड पाकर मतदाता खुश

विज्ञापन
विस क्षेत्र बड़सर में मतदाता पर्चियों के वितरण के दौरान निमंत्रण कार्डों के साथ एसडीएम बड़सर शश? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब मतदाताओं को मतदाता पर्ची के साथ-साथ बच्चों की ओर से बनाए गए सुंदर निमंत्रण कार्ड भी दिए जा रहे हैं। इन कार्डों में मतदान के लिए निमंत्रण का संदेश दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विद्यार्थियों से विशेष रूप से ये कार्ड बनवाए हैं।
विज्ञापन

जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पर्चियों का वितरण कार्य शुरू होने के साथ हीआकर्षक निमंत्रण कार्ड भी मतदाताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। बच्चों के हाथों से बने सुंदर कार्ड पाकर मतदाता काफी खुश हैं तथा लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि आम मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए जिला हमीरपुर में एक विशेष पहल की गई है। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों से मतदाताओं के लिए सुंदर निमंत्रण कार्ड तैयार करवाए गए हैं। शनिवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता पर्चियों के वितरण के साथ ही निमंत्रण कार्डों का वितरण भी शुरू हो गया। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी शशिपाल शर्मा, स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी गीता मरवाहा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों की ओर से तैयार किए सुंदर कार्ड सुपरवाइजरों को सौंपे। सुपरवाइजरों के माध्यम से ये कार्ड बूथ लेवल अधिकारियों को दिए गए हैं जो इन्हें मतदाता पर्चियों के साथ ही मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें