फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कांगू बाजार में जाम से निपटने के लिए दो होमगार्ड तैनात

Sat, 14 Nov 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कांगू बाजार में तैनात किए होमगार्ड बेतरतीब ढंग से पार्क किए वाहनों को हटाते हुए। संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत कांगू बाजार में लगातार लग रहे जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत बाजार में अस्थायी तौर पर दो होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कांगू बाजार में बेतरतीब पार्किंग से रोज लग रहे जाम की समस्या को लेकर अमर उजाला के 12 नवंबर के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और यातायात व्यवस्था सुधारने की पहल की।
इस संबंध में पुलिस चौकी धनेटा के प्रभारी देवानंद ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ स्थानीय दुकानदारों की बैठक लेकर जाम के कारणों और समाधान पर चर्चा की। बैठक में बाजार में खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने सुझाव दिया कि सड़क के दोनों किनारों पर सफेद पट्टी लगाई जाए, ताकि वाहन निर्धारित सीमा के भीतर ही खड़े हों और यातायात बाधित न हो। चौकी प्रभारी देवानंद ने कहा कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी किए। पुलिस की इस पहल पर स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर का आभार जताया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बाजार की यातायात और अन्य समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। बैठक में मालग पंचायत के उपप्रधान, पंडित देशराज, हंसराज, राजेंद्र कटोच, मनोज कुमार, रमेश चंद और सुखदेव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कांगू बाजार में तैनात किए होमगार्ड बेतरतीब ढंग से पार्क किए वाहनों को हटाते हुए। संवाद

कांगू बाजार में तैनात किए होमगार्ड बेतरतीब ढंग से पार्क किए वाहनों को हटाते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें