फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लंघवाणा में दो पक्षों में चले दराट, दो लोग घायल

Wed, 22 Apr 2026 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत लंघवाणा में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। गाली-गलौज के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर दराट से वार कर दिया। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया। दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद थाने में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एक पक्ष की ओर से लंघवाण के प्रवीण कुमार ने शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवार रात 11 बजे के करीब जब वह शौचालय के लिए बाहर निकले तो रोहित कुमार ने अश्लील गालियां दीं। जब उसे रोकने का प्रयास किया तो रोहित कुमार अचानक दराट से उनके सिर की दाहिनी ओर वार किया। इससे उनके सिर में चोट लगी।
आरोप है कि उसके बाद पीठ पर वार किया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से रोहित कुमार ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि जब वह घर के बाहर बैठा था तो प्रवीण गाली-गलौज करने लगे। जब उसे रोका तो उसने दराट से वार किया। जब वह घर की ओर भागा तो प्रवीण ने घर आकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बड़ी मुश्किल से उसे छुड़ाया। उधर, एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें