फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बीच रास्ते में हांफ गईं दो सरकारी बसें, यात्री परेशान

Fri, 31 Oct 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बसें आए दिन खराब हो रही हैं। इसके बावजूद एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से रूट पर खराब बसें भेजी जा रही हैं। नतीजन यह बसें बीच रूट में हांफ रही हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को भी हमीरपुर डिपो की दो बसें बीच रास्ते में ही खराब हो गईं। बसें खराब होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हमीरपुर से कक्कड़ वाया सुजानपुर बस सुजानपुर में खराब हो गई। यह बस सुबह करीब 7:40 बजे हमीरपुर से चलती है। सुजानपुर के समीप इस बस में तकनीकी दिक्कत आ गई।
इसी प्रकार, हमीरपुर से संधोल जाने वाली बस भी बीच रास्ते में यात्रियों का साथ छोड़ गई। यह बस हमीरपुर से सुबह 10:00 बजे सुजानपुर के लिए जाती है। वहीं, सुजानपुर से करीब 11:15 बजे संधोल के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन


हालांकि एचआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य बस का प्रबंध तो कर दिया, लेकिन लगातार हो रही खराब बसों के कारण एचआरटीसी की कार्यप्रणाली पर यात्री सवाल उठा रहे हैं। कुछ दिन पहले कुठेड़ा में भी बस रात को खराब हो गई थी।
वहीं, यात्रियों ने बताया कि निगम प्रबंधन की ओर से खराब बसों को रूट पर भेजा जाता है। इस कारण यह बसें बीच रास्ते में खराब होती हैं। उन्होंने निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि बसों की उचित प्रकार से मरम्मत करवाकर रूट पर भेजा जाए।
विज्ञापन


कोट

दो बसों के खराब होने की सूचना मिली थी। यात्रियों की सुविधा के लिए त्वरित ही अन्य बसों की सुविधा मुहैया करवा दी गई थी।
-राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर, डिपो

समाचार : नवीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें