हमीरपुर। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर की दो छात्राओं ने जिला स्तरीय सुरक्षित भवन निर्माण मॉडल प्रदर्शनी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्कूल की दो छात्राओं कनक और वंशिका ने अपने मॉडल में आपदा निगरानी प्रणाली को दर्शाया था। इसमें विभिन्न आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, आग, ज्वालामुखी विस्फोट इत्यादि की पहचान करके समय पर चेतावनी दी जा सके।