पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर में आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लेते पूर्व सैनिक।
हमीरपुर। पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग में मंगलवार को लैब तकनीशियन, वास्तुकार सीनियर ड्राफ्ट मैन के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। इन साक्षात्कारों में प्रदेशभर के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। लैब तकनीशियन के छह पदों के लिए दो पूर्व सैनिकों ने साक्षात्कार दिया। वास्तुकार सीनियर ड्राफ्ट मैन के एक पद पर एक पूर्व सैनिक ने साक्षात्कार दिया। 21 फरवरी तक रोजगार विंग में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस बारे में सैनिक कल्याण विभाग के उपक्षेत्रीय रोजगार अधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। संवाद