फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ के लिए शुरू हुईं दो इलेक्ट्रिक बसें

Fri, 13 Nov 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार  सुनील शर्मा बिट्टू बस अड्डा परिसर हमीरपुर में बस को हरी झंडी द - फोटो : ARchive
विज्ञापन
हमीरपुर। जोलसप्पड़ स्थित डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के लिए एचआरटीसी की दो इलेक्ट्रिक बस सेवाएं वीरवार से शुरू हो गईं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बस स्टैंड से दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन बस सेवाओं से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों, डॉक्टरों, कर्मचारियों और आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। दोनों बसें प्रतिदिन सुबह 8:30 और 8:35 बजे हमीरपुर बस स्टैंड से रवाना होंगी और करीब नौ बजे जोलसप्पड़ पहुंचेंगी।
बसों का रूट रंगस चौक तक रहेगा। वापसी में बसें शाम 4 और 4:05 बजे जोलसप्पड़ से चलेंगी और करीब 4:30 बजे हमीरपुर पहुंचेंगी। सुनील शर्मा बिट्टू ने बस सेवाएं शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें