फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हेरोइन के मामले में दो दोषियों को दो-दो साल की सजा

Fri, 18 Sep 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हमीरपुर सचिन रघु की अदालत ने 42.69 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले में दो दोषियों कुलदीप कुमार और कर्म चंद को दो-दो साल के कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।
लोक अभियोजक अजय ठाकुर ने बताया कि 23/24 जनवरी 2022 की मध्यरात्रि करीब 12:10 बजे पुलिस टीम ने शुक्कर खड्ड पुल के पास झिरालड़ी में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान कार सवार कुलदीप कुमार और कर्म चंद की तलाशी लेने पर 42.69 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर हमीरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में 18 गवाह पेश किए।
गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी ठहराया। धारा 21 के तहत दोनों को दो-दो साल का कठोर कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

वहीं, धारा 29 के तहत दोनों को दो-दो साल का कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें