फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजली चोरी करने पर दो उपभोक्ताओं को ढाई लाख से अधिक जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस लाइन पर कुंडी लगाकर पूरे घर के लिए बिजली का किया जा रहा था जुगाड़
विज्ञापन


तीन फेस कनेक्शन को आगे तक एक्सटेंशन देने का मामला भी आया सामने, बोर्ड ने काटे कनेक्शन

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड नादौन ने बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। बोर्ड ने नादौन शहर के साथ सटे बेला गांव में ऐसे ही दो मामलों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई लाख से भी अधिक जुर्माना लगाया गया है। वीरवार देर रात अधिशासी अभियंता करणवीर सिंह की अगुवाई में सहायक अभियंता अक्षय कुमार सहित कर्मचारियों ने दो ठिकानों पर दबिश दी और दोनों उपभोक्ताओं को रंगे हाथ पकड़ लिया। एक जगह बोर्ड की सर्विस लाइन पर कुंडी लगाकर पूरे घर के लिए बिजली का जुगाड़ किया गया था।
विज्ञापन



बोर्ड ने मौका पर ही घर का मीटर काट दिया और परिवार को 1,68,132 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, एक अन्य दुकान पर नियमों के विपरीत तीन फेस कनेक्शन को आगे तक एक्सटेंशन दी गई थी। यहां भी बोर्ड ने मौके पर बिजली की चोरी पकड़कर कार्रवाई करते हुए 97,324 रुपये का जुर्माना लगाया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता करणवीर सिंह ने कहा कि विभाग के निरीक्षण के दौरान बिजली की यह चोरी पकड़ी गई है तथा आरोपियों को जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें