भोटा के राधा स्वामी चौक पर भिड़त के बाद पैराफिट पर चढ़ी कार। स्रोत जागरूक पाठक
भोटा (हमीरपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर भोटा के राधा स्वामी चौक पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक कार सड़क किनारे बने पैरापिट पर चढ़ गई। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राधा स्वामी अस्पताल में सवारी छोड़कर लौट रही टैक्सी को चालक चौक पर मोड़ रहा था। इसी दौरान बिलासपुर से हमीरपुर की ओर जा रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। सूचना मिलने पर भोटा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया और किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। संवाद