ग्राम पंचायत नारा के गांव दरोबड़ में गिरा अस्थायी बरामदा। संवाद
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नारा के गांव दरोबड़ में लगातार बारिश के कारण गोशाला के साथ बनाया गया अस्थायी ढांचा ढह गया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता से मलबे में फंसे सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पीड़ित रोशन लाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे तेज आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मवेशियों को सुरक्षित निकाल लिया। पंचायत प्रधान संदीप चौहान ने घटनास्थल का जायजा लेकर प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत दिलाने के लिए प्रशासन को अवगत कराने की बात कही। संवाद