फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सेना में सेवाएं देकर दो भाई एक ही दिन हुए सेवानिवृत्त

Sat, 03 May 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विधायक आशीष शर्मा सेवानिवृत्त सैनिक को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ताल(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की ग्राम पंचायत बलोह के भरनोट गांव के दो भाई एक ही दिन भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। दो मई को दोनों भाई सेवानिवृत्त होकर घर आए हैं।
बड़ा भाई सूबेदार संसार चंद और छोटा भाई हवलदार कमलदेव क्रमश: 30 और 26 वर्ष भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देकर शुक्रवार को सेवानिवृत्त होकर घर लौटे। विधायक सदर आशीष शर्मा ने दोनों भाइयों को सम्मानित किया और उन्हें आगामी खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परिवार से चार पीढि़यां भारतीय सेना में सेवाएं दे रही हैं। सेवानिवृत्त हुए दोनों भाइयों के दादा, पिताजी, तीनों भाई खुद सेना में रहे हैं और भतीजा भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा है। सभी गांववासियों ने दोनों भाइयों को बधाई दी। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि अपना जीवन समर्पित कर सेवानिवृत्त होकर लौटे इन दोनों भाइयों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देश सेवा में दिया है। हम सब इनके कर्जदार रहेंगे। क्योंकि सरहदों पर ऐसे ही सैनिक दिन-रात खड़े रहकर देश की रक्षा करते हैं और हम सब चैन की नींद सोते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें