फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ट्रांसफार्मर से बिजली बंद कर दो भाइयों ने पीटे तीन लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत मनवीं गांव में दो सगे भाइयों पर ट्रांसफार्मर से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करने और मारपीट करने के आरोप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मनवीं गांव के निवासी हरीश कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के दो भाइयों ने किराये के मकान में रह रहे प्रवासियों के कमरे में जाकर उनको बुरी तरह से पीटा। इस दौरान उनका घर और रसोई का सामान भी तोड़ दिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। हालांकि पुलिस के जाने के बाद दोनों भाइयों ने शिकायतकर्ता को फोन पर मारने की धमकियां देना शुरू कर दीं और रात के एक बजे के आसपास दोनों आरोपी शिकायतकर्ता के घर पर पहुंच गए और आंगन में खड़े होकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनसे दोनाें ने मारपीट की और वहां से भाग गए। हरीश कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों ने ट्रांसफार्मर से क्षेत्र की बिजली बंद करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। उधर, डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि भोरंज पुलिस को गहनता से मामले की छानबीन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें