फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले मेें ढाई लाख लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण कार्य ने काफी रफ्तार पकड़ ली है। 25 जून की शाम तक के आंकड़ों के अनुसार जिला हमीरपुर में इस आयु वर्ग के 4, 852 लोगों को टीके लगाए जा चुके थे। 26 जून को भी इस आयु वर्ग के लोगों को 68 स्थानों पर टीके लगाए जा रहे हैं, जिससे यह आंकड़ा पचास हजार से ऊपर जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि 18-44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए 21 जून से आरंभ किए गए विशेष अभियान के चार दिनों के दौरान ही जिले में साढ़े 27 हजार से अधिक टीके लगाए गए हैं। 21 जून को इस आयु वर्ग के 6646 लोगों, 22 जून को 6945, 23 जून को 7687 और 25 जून को 6298 लोगों ने टीके लगवाए।
उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि कोरोना रोधी वैक्सीनेशन अभियान में हमीरपुर जिला का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण कार्य को बखूबी अंजाम दे रही हैं। 25 जून शाम तक जिले में सभी वर्गों को कोरोना रोधी वैक्सीन की 2,52,628 खुराक लगाई जा चुकी थीं। इनमें 18-44 आयु वर्ग के लोगों की संख्या भी 44,852 तक पहुंच चुकी थी, जबकि दोनों खुराक लगवाने वालों की संख्या भी 38,790 हो चुकी थी। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की अनिवार्यता खत्म होने से टीकाकरण अभियान में और भी तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें