फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कैलीग्राफी में तुलसी, कार्ड मेकिंग में लोमेश रहीं प्रथम

Wed, 09 Oct 2024 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला स्तरीय कला उत्सव और रंगोत्सव के प्रतिभागी कार्यक्रम के बाद। -स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में मंगलवार को जिला स्तरीय कला उत्सव और रंगोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 66 प्रतिभागियों ने कला उत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन किया, जबकि रंगोत्सव में 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मदन बन्याल ने किया, जिसमें उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल नवीन शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन




कला उत्सव में विभिन्न ब्लॉक से आए विद्यार्थियों ने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल, ट्रेडिशनल म्यूजिक, स्टोरी टेलिंग, डांस, ड्रामा और विजुअल आर्ट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोत्सव में विद्यार्थियों ने फिंगर और थंब प्रिंटिंग, कैलीग्राफी, कार्ड मेकिंग, 2डी पेंटिंग, स्केचिंग और रंगोली में भाग लिया।



इस दौरान फिंगर एंड थंब प्रिंटिंग में शान्वी, कैलीग्राफी में तुलसी कुमारी, कार्ड मेकिंग में लोमेश कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली में तृष्णा कुमारी, स्केचिंग में अदिति शर्मा, 2डी पेंटिंग में कोमल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कला उत्सव में वोकल म्यूजिक में हिम अकादमी स्कूल, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा, डांस में हिम अकादमी स्कूल, ड्रामा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर खत्रियां, ट्रेडिशनल स्टोरी टेलिंग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा, विजुअल आर्ट्स में हिम अकादमी स्कूल के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें