लोग हुए परेशान, जाम में फंसी रहीं गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। एनएच-3 टौणी देवी-अवाहदेवी पर ट्रक फंसने से यातायात करीब 3 घंटे बंद रहा। मार्ग बंद होने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस का सहयोग लिया गया है लेकिन पुलिस के प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला गया। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। दोपहर करीब 2 बजे ट्रक उक्त मार्ग में फंस गया था। हालांकि ट्रक को निकालने के प्रयास किए गए है लेकिन सफल नहीं हुए। ट्रक फंसने से स्कूली बच्चों को पैदल ही घरों को जाना पड़ा। दूसरी ओर यहां पर शट डाउन के चलते विद्युत बोर्ड भी विद्युत लाइन को ठीक करने में जुटा रहा। करीब 3 घंटे बाद 5 बजे ट्रक को वहां से निकलवाया गया। उसके बाद मार्ग आवाजाही के लिए बहाल हो पाया है। मार्ग के बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए हैं।