पट्टा बाजार में खराब हुआ ईंटों से भरा हुआ ट्रक । स्रोत जागरूक पाठक
पट्टा(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के पट्टा बाजार के मुख्य चौक पर सुबह 9:30 बजे ईंटों से भरा ट्रक खराब हो गया। इस कारण बाजार में दो घंटे तक जाम लगा रहा। ट्रक पट्टा तरक्वाड़ी सड़क पर खराब हुआ था। इससे केवल छोटी गाड़ियां ही इस रूट पर आ-जा सकीं।
ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस चालकों को पांच किलोमीटर दूर लदरौर घूमकर आना पड़ा।
वहीं, 11:30 बजे ट्रक चालक ने मैकेनिक बुलाकर ट्रक की रिपेयर करवाई, जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया। प्रत्यदर्शी दुकानदारों ने कहा कि सुबह के समय ट्रक चालक ईंटों को लेकर तरक्वाड़ी सड़क से होकर पट्टा की ओर आ रहा था।
पट्टा में ट्रक तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गया और स्ट्रार्ट ही नहीं हुआ, करीब दो घंटे बाद ट्रक की मरम्मत हो पाई। संवाद