डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर के अंतर्गत बाग से सुजानपुर जा रहा सीमेंट से लदा ट्रक डिडवीं गांव के शिव दुर्गा मंदिर की सुरक्षा दीवार के पास एक कार को बचाते समय नाली में फंस गया। इस दौरान ट्रक ढांक के साथ टेढ़ा होकर चिपक गया। वहां पास में ही लोगों के घर हैं और मंदिर पास होने के कारण लोगों का आना-जाना लगा रहता है। गनीमत रही कि किसी भी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ जिससे किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गांव पंचायत डिडवीं टिक्कर के प्रधान कुलवीर सिंह ने कहा कि उस स्थान पर लोगों ने पानी के लिए निजी पाइप डलवाए हैं। थोड़ा-बहुत नुकसान पाइपों को हुआ लेकिन किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई।