फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नशे में बाइक चला रहे युवक का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत एक युवक को अत्यधिक शराब के नशे में पकड़ा। चौकी प्रभारी विनय कुमार अत्री टीम के साथ फाहल कस्बे में गश्त पर थे। टिहरी गांव के पास एक युवा फाहल प्लासी में अपने मामा के घर रहता है। उसे अत्यधिक शराब के नशे में पकड़ा। यह युवा सड़क पर बेतरतीब ढंग से बाइक चला रहा था। पुलिस को देखकर युवक ने बाइक बीच सड़क में खड़ी कर खुद सड़क पर लेट गया। पुलिस इस युवक को गलोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची और उसका मेडिकल करवाया। डॉक्टरों ने भी इस युवक की ओर से अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि की। चौकी प्रभारी विनय कुमार अत्री ने बाइक को जब्त कर लिया। वहीं, बाइक का 6,500 रुपये का मौके पर चालान काटा गया। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान युवक को पकड़ा था और इसने अत्यधिक शराब का सेवन किया हुआ था। युवक की बाइक को जब्त कर लिया गया है और मौके पर ही 6,500 रुपये का चालान भी काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें