फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायतों में सचिव, पटवारी न होने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना काम करवाए बैरंग लौट रहे लोग, समय हो रहा बर्बाद
विज्ञापन

एक-एक सचिव के सहारे दो-दो पंचायतें, नियमित पटवारी की दरकार

संवाद न्यूज एजेंसी

धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की कई पंचायतों में लंबे समय से पंचायत सचिव नहीं हैं। एक-एक सचिव के सहारे दो-दो पंचायतों का जिम्मा है। पनसाई व बधरूं पंचायत में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही यही व्यवस्था चल रही है। यहां पटवारी भी सप्ताह में दो दिन ही आता है क्योंकि उसके पास अन्य पटवारघरों का भी जिम्मा है। हालात ये हैं कि एक काम के लिए लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पनसाई पंचायत के बेहा निवासी संजू दो दिन की छुट्टी लेकर लुधियाना से घर आए थे। छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाणपत्र बनवाना जरूरी था। पनसाई स्थित पटवार घर पहुंचे तो पता चला यहां पटवारी सप्ताह में दो दिन ही बैठते हैं। प्रमाण पत्र के लिए परिवार नकल की जरूरत पड़ती है। पंचायत घर में पहुंचे तो प्रधान ने कहा कि सचिव सप्ताह में तीन दिन ही आते हैं। उनके पास किसी अन्य पंचायत का भी जिम्मा है। निजी क्षेत्र में नौकरी करने वाले संजू बिना काम के लौट गए। ऐसा ही अन्य लोगों और युवाओं के साथ हो रहा है। पनसाई के पटवारी के पास बधरूं का जिम्मा है, ऐसे में एक दिन में दो जगह पहुंचना उनके लिए भी असंभव है। पनसाई पंचायत के प्रधान दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र में इस तरह के हालात हैं तो प्रदेश में क्या स्थिति होगी, यह तो सभी जानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें