टियाला द घट में अनियंत्रित होकर पलटी ट्राला जीप। स्रोत जागरूक पाठक
भोटा(हमीरपुर)। शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर शुक्रवार को टियाला दा घाट में एक ट्राला जीप पलट गई। हादसे का वायरल वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक ट्राला जीप तेज रफ्तार से जा रही थी। मोड़ पर अचानक वाहन एक तरफ होकर सडक़ किनारे पलट गया। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूत्रों की माने तो वाहन को क्षति पहुंची है। बताया जा रहा है कि ट्राला जीप ऊखली से हमीरपुर की तरफ जा रही थी। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि गाड़ी पलटने की कोई भी शिकायत नहीं आई है। संवाद