फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: त्रिलोकनाथ गर्ग बने राष्ट्रीय एकता संगठन के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में हुआ संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय एकता बल संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को संगठन के संयोजक रमेश शर्मा और ट्रस्टी नीतू शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। कमेटी में त्रिलोकनाथ गर्ग को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, राजकुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, ब्रह्म दास को कोषाध्यक्ष, नरेश कुमार को सचिव, सुशील कुमार को मीडिया प्रभारी, कृष्ण चंद गौतम को सहसचिव व सतीश कुमार को आरटीआई सेल के प्रभारी और अन्य लोगों को इस कमेटी के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष त्रिलोकनाथ गर्ग ने हमीरपुर वासियों से आह्वान किया है कि वह भी इस संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और राष्ट्रीय एकता बल के साथ जुड़कर इस संगठन को और मजबूत बनाएं। इस दौरान राष्ट्रीय एकता बल के संयोजक रमेश शर्मा ने कहा कि इस संगठन की जरूरत हर व्यक्ति को है और इस संगठन का उद्देश्य सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों का आम जनता के साथ तालमेल बैठाना है और आमजन के कार्यों को करने में उनकी मदद करना है।

ईएसआई अस्पताल में पर्ची काउंटर पर रविवार को लगी कतारें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें