फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागियों को उपचुनाव में जनता सबक सिखाएगी : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवाह, करेर और कुल्हेड़ा में कांग्रेस ने की बैैठकें, चुनाव पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सलौणी (हमीरपुर)। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के करेर, अवाह, कुल्हेड़ा और कठियाणा में बड़सर चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में बैठकों का आयोजन रविवार को हुआ। उपचुनाव की घोषणा के बाद लगातार कैबिनेट मंत्री धर्माणी ने बड़सर में मोर्चा संभाला है। इस कड़ी में रविवार को बैठकें आयोजित हुईं। लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। विधानसभा क्षेत्र के हर एक कोने-कोने में नुक्कड़ जनसभाएं कर जनता से संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन

अवाह व करेर में कांग्रेस प्रभारी मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस के बर्खास्त विधायकों ने न सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि जनता से भी धोखा किया है। बड़सर में एसडीएम, बीडीओ, डीएसपी आदि सभी वरिष्ठ अधिकारी पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की पसंद के नियुक्त थे और बड़सर में 400 से 500 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हुए थे। पूर्व विधायक लखनपाल ने अपने स्वार्थ के लिए पार्टी और सरकार से दगा किया है। सभी भगोड़ों और बागियों को जनता उपचुनाव में सबक सिखाएगी ताकि दोबारा कोई विधायक अथवा नेता भविष्य में ऐसा कार्य न करे। इस मौके पर पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा, डेनी जसवाल, विपिन ढटवालिया, रूबल ठाकुर, राकेश रानी, संजय शर्मा, पवन कालिया आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें