हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मंगलवार को जिला हमीरपुर में भी शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मौन रखा गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिम्मी में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर शिक्षकों और बच्चों ने दो मिनट का मौन रखा। मुख्याध्यापक सुमन कुमारी ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और अहिंसा का मार्ग अपनाने की सलाह दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी, चौरी, सुजानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा सभी अध्यापकों व छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी को याद किया।
इनसेट-
मौन रखकर महात्मा गांधी और अन्य शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि सोमवार को जिला हमीरपुर में भी शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष्य पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा क्षेत्र बड़सर में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस उपलक्ष्य पर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, उषा लखनपाल और क्षेत्र के अन्य कांग्रेसी नेताओं ने राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया।