फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिल्लू, कढ़धोह में मकानों पर गिरे पेड़

Sat, 22 Apr 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
storm - फोटो : demo pics
विज्ञापन
जिला हमीरपुर में शुक्रवार आधी रात को बारिश और तूफान ने खूब कोहराम मचाया। नादौन उपमंडल में दो मकानों पर पेड़ के गिरने से भारी नुकसान पहुंचा। वहीं बारिश की वजह से पारा लुढ़कने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत ली।
विज्ञापन


उपमंडल के तहत बेला पंचायत के टिल्लू गांव में शुक्रवार रात आए भारी तूफान से एक स्लेटपोश मकान पर पीपल की शाखा गिरने से मकान की छत गिर गई। इस कारण परिवार को काफी नुकसान हुआ। वहीं इस घटना में परिवार के सदस्य घायल होने से बाल-बाल बच गए। जब टहनी मकान पर गिरी, तब मकान मालिक रविंद्र, पत्नी सुरेखा एवं बच्चे आस्था तथा शिवानी सोए हुए थे।

पेड़ की शाखा गिरने की आवाज से परिवार के सदस्य जाग गए और घर से बाहर निकल गए। रविंद्र ने बताया कि गत दो वर्ष पूर्व भी उनके मकान पर इसी तरह वृक्ष की शाखा गिरने से काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


वहीं हलका पटवारी मनोहर लाल ने बताया कि जायजा लेकर पीड़ित परिवार को मदद दी जाएगी। उपमंडल की ग्राम पंचायत पन्याली के कढ़धोह स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सेवादार हरिसिंह के स्लेटपोश मकान एवं पशुशाला पर चीड़ का पेड़ गिरने से लाखों का नुकसान हुआ। मकान मालिक ने बताया कि जब चीड़ का पेड़ मकान पर गिरा तो सभी सदस्य अंदर कमरे में सोए थे।

पेड़ गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल गए और हादसे का शिकार होने से बच गए। वहीं उनकी स्लेटपोश पशुशाला में पूरी तरह से तहस-नहस हो गई। एसडीएम अमित मेहरा ने पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। पटवारियों को एक हफ्ते के  अंदर रिपोर्ट कार्यालय में सौंपने के निर्देश हैं ताकि पीड़ित परिवार को एकमुश्त राहत राशि दी जा सके।

भोटा में बिजली ने सताए लोग

नगर पंचायत भोटा के आसपास के क्षेत्रों में भी शुक्रवार रात को आए तूफान के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोरसू सुल्तानी, अग्घार, उखली, कड़होता, जरल आदि एक दर्जन गांवों की बिजली गुल है। विभाग के एसडीओ वतन सिंह का कहना है कि शुक्रवार रात को आए तूफान से अग्घार में बिजली तारों पर पेड़ गिर गया। इस कारण बिजली बंद है। कड़होता में बिजली के खंभे टूट गए हैं और उखली के जरल में तारों पर पेड़ गिरने से बिजली बंद है। भोटा में अस्पताल के पास खंभा टूटने से बिजली तीन घंटे तक बाधित रही। कई स्थानों पर शनिवार शाम और कई पर रविवार सुबह बिजली आपूर्ति हो जाएगी। विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण देरी हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें