फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर गिरा पेड़, डेढ़ घंटा जाम

Wed, 21 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
रानीताल-शिमला एनएच करीब डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध रहा। - फोटो : file photo
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नादौन के पास बुधवार दोपहर बाद तेज बारिश और तूफान से एक पेड़ एनएच पर गिर गया। पेड़ की चपेट में बिजली की तारें भी आ गई हैं। गनीमत रही कि हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। रानीताल-शिमला एनएच करीब डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन


इससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे जिला भर में तेज तूफान और बारिश हुई। इस दौरान कस्बे में पीएनबी बैंक शाखा के पास एक सफेदे का पेड़ जड़ से उखड़ गया।

हालांकि पेड़ की चपेट में बिजली पोल की तारें आ गई है, लेकिन कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद एनएच करीब डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध रहा। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे तक एनएच पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके चलते अधिकतर वाहन गगाल से वाया कॉलेज, मानपुल होकर गंतव्य को रवाना हुए। संबंधित संपर्क सड़क संकीर्ण होने से इस मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

नायब तहसीलदार विजय सांगा ने मौके पर पहुंच कर एनएच को बहाल करवाने का काम शुरू करवाया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच को बहाल किया गया। एसडीएम अमित मेहरा ने कहा कि सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को यातायात बहाल करवाने को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें