फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रात के अंधेरे में गिराया पेड़, तोड़ डाली वर्षाशालिका

Thu, 27 Mar 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ऊना-हमीरपुर एनएच पर ध्वस्त वर्षाशालिका। स्रोत : जागरूक पाठक।
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे पर भोटा बाईपास से डेढ़ किमी दूर रात के अंधेरे में एक वर्षाशालिका को ध्वस्त करने का मामला सामने आया है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के अधिकारियों ने भोटा पुलिस चौकी में शिकायत दी है। मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि वर्षाशालिका को जबरन जेसीबी के जरिये गिराया गया है।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में जिस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत सौंपी गई है, उसका कहना है कि काटते वक्त पेड़ वर्षाशालिका पर गिरा है, जिस वजह से नुकसान पहुंचा है। पेड़ काटने वाले पक्ष ने वर्षाशालिका के निर्माण का खर्च वहन करने का बयान पुलिस को दिया है। इस शर्त पर विभाग से समझौता होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कानूनी तौर पर क्या कार्रवाई हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। समझौते को लेकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों की ओर से भी कोई पुष्टि नहीं की गई है। प्रसारित वीडियो में एक जेसीबी भी दिखाई दे रही है और पेड़ भी वर्षाशालिका पर गिरता हुआ दिख रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि रात के अंधेरे में आखिर क्यों पेड़ काटा जा रहा था। रात को पेड़ काटे जाने का वीडियो साथ लगते घरों के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है। इस वीडियो में एक जेसीबी भी नजर आ रही है। आखिर पेड़ काटते वक्त क्यों सावधानी नहीं बरती गई। मामला 23 मार्च रविवार रात का है जबकि विभाग की ओर से पुलिस को शिकायत बीते मंगलवार को सौंपी गई है।
विज्ञापन



मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस को शिकायत सौंपी गई है। मामले में पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी। वर्षाशालिका को नुकसान पहुंचा है।
-हरिराम, अधिशाषी अभियंता, एनएच विंग लोक निर्माण विभाग


मामले में संबंधित थाना/चौकी पुलिस से जानकारी ली जा रही है। विभाग की ओर से यदि शिकायत की गई है तो नियमों के तहत छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें