हमीरपुर। खंड विकास कार्यालय हमीरपुर में सोमवार को बुक्स ऑफ रिकॉर्ड के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। इसमें ग्राम संगठनों के सदस्य, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य सहित 50 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यशाला में सात प्रकार की बुक्स जिसमें मिनिट्स बुक, कैशबुक, जरनल लेजर, वॉचर, लोन लेजर, रिस्पिट बुक और मेंबर पासबुक में रिकॉर्ड बनाने और अन्य कार्य करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं ने प्रथम दिन प्रशिक्षण की शुरूआत प्रार्थना से की।
इस दौरान खंड विकास कार्यालय की ओर से एलवीडीसी अंजुवाला, वंदना शर्मा, एमएसआई नितेश, मिशन एग्जिक्यूटिव आरती ठाकुर व ट्रेनर बिझड़ी ब्लॉक के क्षेत्र समन्वयक शुभम उपस्थित रहे। इस बारे में खंड विकास अधिकारी हमीरपुर हिमांशी शर्मा ने कहा कि सोमवार को बुक्स ऑफ रिकॉर्ड के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई।