फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिंगल टीचर वाले स्कूलों में होगी प्रशिक्षु शिक्षकों की ट्रेनिंग

Sun, 19 Apr 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के प्राथमिक विद्यालयों में अब विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी। छह शिक्षा खंडों में कार्यरत सिंगल जेबीटी शिक्षकों के साथ डीएलएड प्रशिक्षु विद्यार्थियों को खेल-खेल में पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

112 दिनों के इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत इन प्रशिक्षुओं को कम शिक्षकों वाले स्कूलों में तैनात किया गया है, ताकि प्रशिक्षण के साथ-साथ अकेले कार्यभार संभाल रहे शिक्षकों को भी सहयोग मिल सके।
लंबे समय से जिले के करीब 60 विद्यालय केवल एक-एक शिक्षक के सहारे संचालित हो रहे थे, जिससे प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस समस्या के समाधान के लिए जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, गौना करौर द्वारा इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं को ऐसे विद्यालयों में नियुक्त किया गया है, जहां शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन

ये प्रशिक्षु विद्यालय स्तर पर प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी सिखाएंगे, जिससे बच्चों के सीखने की प्रक्रिया अधिक रोचक और प्रभावी बनेगी। साथ ही, प्रशिक्षुओं को भी शिक्षण का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।
कोट

डीएलएड प्रशिक्षुओं को एकल अध्यापक वाले स्कूलों में भेजा गया है, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की सहायता के साथ विद्यार्थियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

-भवानी सिंह, मीडिया प्रभारी, डाइट गौना करौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें