फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आशा कार्यकर्ताओं और कमेटी सदस्यों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

Wed, 12 Nov 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड नादौन में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियां को दिए जाने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 14 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 28 आशा कार्यकर्ताओं के तहत सभी संबंधित कमेटी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रमुख एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में सदस्यों को स्वास्थ्य को लेकर जच्चा-बच्चा की केयर, एंटीनेटल एवं पोस्टनेटल केयर और ब्रेस्टफीडिंग के अलावा पोषण युक्त भोजन व स्वच्छता का स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभावों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 नवंबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक अलग-अलग बैच के तहत दिया जाएगा। शिविर में स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रम के लिए सरकार की ओर से जारी सालाना 10 हजार रुपये की धनराशि को खर्च करने के बारे में भी एक विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

नशा मुक्ति युवा अभियान के तहत सभी कमेटी सदस्यों को शपथ भी दिलाई गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तंबाकू से मुक्ति लाने में जागरूक किया जा सके। स्वास्थ्य खंड अधिकारी डॉ. राजेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें