फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सकों को सात बजे तक पहुंचना होगा हॉस्टल

Tue, 10 Sep 2024 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जीएमसी हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। -संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक सोमवार को कॉलेज के सम्मेलन हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने की। इस बैठक में कॉलेज परिसर, हॉस्टलों और पीजी के आसपास रैगिंग को रोकने के लिए आवश्यक प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशिक्षु चिकित्सकों को हॉस्टलों में शाम सात बजे से पहले आना होगा। सात बजे के बाद हॉस्टल में एंट्री बंद रहेगी। हॉस्टलों में प्रशिक्षुओं की सुरक्षा के लिए एक अलग कमेटी बनाई जाएगी और हर समय सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। अकादमिक ब्लॉक में एक शिकायत पेटी लगाई जाएगी, जहां प्रशिक्षु अपनी शिकायत आसानी से दर्ज कर सकेंगे।
बैठक में हॉस्टलों में रैगिंग से संबंधित साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु चिकित्सकों के अभिभावकों और अध्यापकों की एक कमेटी का गठन किया जाएगा। पांच नवंबर को एंटी रैगिंग कमेटी की अगली बैठक होगी, जिसमें प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु चिकित्सकों से एंटी रैगिंग शपथ पत्र लिए जाएंगे। वहीं, प्रशिक्षु चिकित्सकों को समय-समय पर परामर्श सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि कॉलेज में नए बैच की एडमिशन के मद्देनजर इन प्रबंधों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, चीफ वार्डन और अन्य वार्डनों को अलर्ट रहने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने हॉस्टलों में खाने और अन्य सुविधाओं के लिए एक कमेटी का गठन करने की बात भी कही, ताकि मेडिकल विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो।
बैठक में कॉलेज के विभिन्न विभागों के अध्यक्षों, हॉस्टल वार्डनों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, हॉस्टल और पीजी संचालकों, तथा मेडिकल विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें