फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉकथॉन के समय बॉय स्कूल ग्राउंड से दोसड़का तक ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Mon, 15 Dec 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान के तहत 16 दिसंबर को हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित किए जाने वाले मेगा वॉकथॉन में विद्यार्थियों और युवाओं सहित लगभग दस हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस दौरान हमीरपुर शहर में यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी बलवीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वॉकथॉन के समय बाॅय स्कूल ग्राउंड से दोसड़का तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मेगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल बाॅय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान से आरंभ होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरता हुआ दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में समाप्त होगा, जहां मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वॉकथॉन आरंभ होने से पहले बाॅय स्कूल के मैदान में पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के कलाकार प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन एवं मनोरंजन करेंगे। मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही प्रतिभागियों को चिट्टा का विरोध करने की शपथ दिलाई जाएगी और पदयात्रा शुरू हो जाएगी। पदयात्रा के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात पूरी तरह रोक दिया जाएगा तथा सभी वाहनों को अणु, पक्का भरो और मट्टनसिद्ध से ही बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। केवल एंबुलेंस और अन्य एमरजेंसी वाहनों को ही शहर में एंट्री की अनुमति होगी।
वॉकथॉन के प्रतिभागियों को लेकर आने वाले सभी वाहनों को बहुतकनीकी काॅलेज बड़ू के मैदान में पार्क किया जाएगा। अणु की ओर से आने वाले ये वाहन कैप्टन मृदुल चौक पर प्रतिभागियों को उतारने के बाद बड़ू की ओर रवाना हो जाएंगे। वहीं, दोसड़का की ओर से आने वाले वाहन, प्रतिभागियों को बस स्टैंड पर उतारने के बाद बड़ू की ओर वापस चले जाएंगे। पदयात्रा जैसे ही भोटा चौक से हथली की ओर रवाना होगी तो पीछे शहर में ट्रैफिक को चरणबद्ध ढंग से खोल दिया जाएगा।
एसपी ने बताया कि दोसड़का के पुलिस मैदान में मुख्यमंत्री के संबोधन और प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरण के बाद जैसे ही यह आयोजन समाप्त होगा तो सुजानपुर और नादौन की ओर जाने वाले प्रतिभागियों को दोसड़का चौक पर ही उनके वाहन उपलब्ध होंगे। वहीं, भोटा और भोरंज की ओर जाने वाले प्रतिभागियों के वाहन दोसड़का से आगे की ओर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें