फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: त्योहारी सीजन में भरेड़ी बाजार में लगा जाम, आधे घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Wed, 11 Nov 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भरेड़ी बाजार में जाम से वाहन चालक परेशान। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत भरेड़ी बाजार में त्योहारी सीजन के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। मंगलवार को बाजार में जाम लगने से आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

हालात ऐसे रहे कि वाहन करीब आधे घंटे तक रेंगते हुए आगे बढ़े। लोगों को थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लग गया। त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए बाजार पहुंचने वाले लोगों और वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़क पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
इसके चलते बाजार में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों विजय, पंकज, राजीव आदि ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए भरेड़ी बाजार में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से विशेष प्रबंध किए जाने चाहिएं।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले समय में यातायात नियंत्रित करने के लिए उचित व्यवस्था होना जरूरी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बाजार के व्यस्त समय में यातायात कर्मियों की तैनाती की जाए और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित की जाए।
विज्ञापन

साथ ही बाजार में अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने पर भी नियंत्रण लगाया जाए, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
कोट
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस प्रयासरत है। वाहनों का आवागमन सुचारू हो, इसके लिए प्रयास जारी हैं। -बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें