फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुल निर्माण के कारण एक साल के लिए डायवर्ट किया ट्रैफिक

Wed, 10 Dec 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर-लंबलू सड़क पर बोहणी के पास नए पुल के निर्माण कार्य के चलते यातायात को एक साल के लिए डायवर्ट किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि पुल के निर्माण कार्य के चलते बोहणी के पास मुख्य सड़क पर यातायात अगले वर्ष 25 नवंबर तक बंद किया गया है। इस दौरान हमीरपुर से लंबलू की ओर जाने वाले भारी वाहन बोहणी चौक से गांव छेओरीं से होते हुए हरसों-लघवाण सड़क पर बने गुधवीं पुल के पास मुख्य मार्ग तक पहुंच सकते हैं। लंबलू से हमीरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन गसोता मंदिर के गेट से कोहली के रूट से हमीरपुर पहुंच सकते हैं। इसके अलावा छोटे वाहनों के लिए पुराने गुधवीं पुल के पास ही डायवर्जन रूट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें