फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक मेलों से लोक संस्कृति को मिलता है संरक्षण : शर्मा

Wed, 11 Jun 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पंजपीरी मेले में हिमाचली लोक गायक प्रस्तुति देते हुए। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। भड़ोली भगौर में तीन दिवसीय पंजपीरी मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पारंपरिक मेलों से हमारी लोक संस्कृति को संरक्षण व प्रोत्साहन मिलता है। युवाओं को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच मिलता है। मेले हमारी धरोहर हैं। यह हमारी संस्कृति को जोड़कर रखते हैं। कार्यक्रम के दौरान हिमाचली लोक गायक उमंग व अश्वनी ने हिमाचली व पंजाबी गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया और सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मंच का संचालन सविता शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रदेश गोशाला अध्यक्ष सुखदेव शास्त्री, समाजसेवी रमेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुनील दत्त शर्मा, मदन डोगरा, कृष्ण अश्वनी शर्मा, कमल, रमेश चंद, राजकुमार, विनोद मेला राम, लेखराज, योग राज सहित मेला कमेटी के प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें