फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रोड डिवाइडर लगाने पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत सलौणी बाजार में वीरवार को यातायात पुलिस की एक टीम ने सलौणी बाजार में जाम की समस्या से निपटने के लिए रोड डिवाइडर लगाने का ट्रायल किया। रोड डिवाइडर लगने से बस स्टैंड पर खड़ी होने वाली बसों को बाजार से दूर खड़ा करने की योजना है। ऐसे में सलौणी के व्यापारी इस प्लान से भड़क गए और यातायात पुलिस की टीम से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। सभी व्यापारी एक स्वर में रोड डिवाइडर बाजार से हटाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के अधिकारी उच्चाधिकारियों के निर्देशों का हवाला देने लगे तो व्यापारियों ने उन्हें धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस पर यातायात पुलिस अधिकारी नरम पड़ गए और उन्होंने उच्चाधिकारियों से बातकर रोड डिवाइडर बाजार से हटा दिए। इस दौरान यातायात पुलिस निरीक्षक राज कुमार ने कहा कि जाम की समस्या से निपटने के लिए रोड डिवाइडर बाजार में लगाने के निर्देश मिले थे लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण फिलहाल उन्हें हटा दिया गया है। व्यापारियों को जिला पुलिस अधीक्षक से बातचीत के लिए बुलाया गया है ताकि बातचीत से मसला सुलझाया जा सके। वहीं, व्यापारियों राज कुमार, पिंकू, डेनी जसवाल, संजय, तिलक राज, बृजेश, राजेश, बिल्ला, विनय, हेमराज और वेद प्रकाश आदि का कहना है कि व्यक्ति विशेष के इशारे पर सलौणी बस स्टैंड में रोड डिवाइडर लगाकर बस स्टॉप कहीं अन्यत्र स्थापित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने जाम समस्या के नाम पर बाजार के कारोबार पर आंच डाली तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से मिलेगा और उन्हें हकीकत से अवगत करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें