फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी बाजार में अघोषित बिजली कटों से व्यापारी और लोग परेशान

Wed, 05 Mar 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण के बावजूद नहीं लगा नया ट्रांसफार्मर , दुकानदारों का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर उपमंडल के बिझड़ी बाजार में सुबह-सुबह अघोषित बिजली कट से स्थानीय व्यापारी और उपभोक्ता खासे परेशान हैं। बार-बार निरीक्षण के बावजूद बाजार में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार बाजार में लगे एकमात्र ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने के कारण बार-बार बिजली कट लग रहे हैं। इस कारण दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हो रहा है और उपभोक्ताओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों दीनानाथ, अश्वनी, दिलावर सिंह, अरुण कुमार ने कि बिजली कट के कारण उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं और उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। स्थानीय लोगों रमेश चंद, राहुल और रेखा कहा कहना है कि बाजार में नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बिजली बोर्ड से जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश चंद का कहना है कि बिझड़ी में नया ट्रांसफार्मर लगाना प्रस्तावित है।ज ल्द ही उचित स्थान मिलने और मौसम साफ रहने के बाद इसे स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें