बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी बाजार में रात्रि समय में लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मांग पर व्यापार मंडल बिझड़ी ने बाजार में जगह-जगह 25 स्ट्रीट लाइटें लगवा दी हैं। व्यापार मंडल ने स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए निजी तौर पर तीन लाख रुपये का बजट खर्च किया है। इस बारे में व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा उर्फ बबी व उपप्रधान ओंकार दत्त शर्मा ने कहा कि उन्होंने सरकार और प्रशासन से कई बार बाजार में लाइटें लगाने का आग्रह किया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ऐसे में उन्होंने निजी तौर पर बाजार में स्ट्रीट लाइटें लगवाईं ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।