फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिजाई करते समय पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे पीठ के बल दबा, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत बिजाई करते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई है। सुरेंद्र कुमार पुत्र विधि चंद गांव वाणधार ने कहा कि उन्होंने दिन में अपने खेतों की जुताई करवाने के लिए जितेंद्र कुमार पुत्र जगदीश चंद गांव सुजानपुर को ट्रैक्टर सहित शनिवार को 10.30 बजे बुलाया था। चालक जितेंद्र कुमार को बिजाई करने बाले खेत दिखाए तथा उसके बाद वह अपने घर चला गया। वह करीब 11.30 बजे दिन को दोबारा अपने खेत में पानी लेकर आया तो देखा कि चालक अपने ट्रैक्टर के नीचे पीठ के बल दबा हुआ था।
विज्ञापन



इस पर उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद करने के लिए बुलाया तथा स्थानीय लोगों की सहायता से चालक जितेंद्र कुमार को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला तथा पाया कि चालक को पीठ और मुंह पर चोटें आई हैं तथा मौका पर ही मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें