फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से मारपीट के आरोप

Sun, 26 Apr 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बल्ह बिहाल क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ताओं पर बच्चों के साथ कथित मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में केंद्र में डंडा रखे होने की बात भी कही जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे बच्चों के साथ सख्ती का मामला बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसकी सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से मारपीट नजर नहीं आ रही है।
सीडीपीओ सलीम मोहम्मद ने कहा कि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप स्पष्ट नहीं हैं और विभाग को इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मौके पर जाकर मामले की गहन जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें