फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में सड़क से 25 फीट नीचे मकान पर गिरी कार, बाल-बाल बचे दिल्ली के पर्यटक

विज्ञापन
शुक्र खड्ड में धुंध के कारण सड़क से नीचे गिरी कार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। सुपर हाईवे ऊना-भोटा पर शुक्करखड्ड कस्बे में दिल्ली से मनाली जा रही पर्यटकों की एक कार धुंध के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सड़क से करीब 25 फीट नीचे एक मकान पर जा गिरी। गनीमत रही कि कार सवार तीनों पर्यटकों को चोटें नहीं आई हैं। वहीं, मकान मालिक और कार सवारों में समझौता होने के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी 3 युवक मनाली घूमने जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे धुंध के कारण सड़क की दिशा का आभास नहीं हुआ। इतने में गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी और तीनों गाड़ी सवार बाल-बाल बच गए। गाड़ी एक स्थानीय मकान पर गिरने से मकान का लेंटर क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसका मुआवजा गाड़ी वालों ने मकान मालिक को देकर समझौता कर लिया। समझौते के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें