फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 92.4 फीसदी रहा टौणी देवी स्कूल का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी का बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 92.4 फीसदी रहा। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि अध्यापकों की मेहनत और लग्न के परिणामस्वरूप बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त करके अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन किया है। स्कूल में बारहवीं कक्षा में 66 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी थी। इनमें से 61 विद्यार्थी पास हुए हैं। स्कूल में विज्ञान संकाय में अक्षिता ठाकुर प्रथम, आयुष चौहान द्वितीय, शिवाली तृतीय, वाणिज्य संकाय में सारिका प्रथम, शिखा द्वितीय, काजल तृतीय जबकि कला संकाय में शिवानी प्रथम, सानिया और अरमान द्वितीय जबकि अंजलि तृतीय रही। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें