फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेहतर परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डिडवीं में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने कहा कि स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम 87 फीसदी रहा। विज्ञान संकाय में शिवानी प्रथम, प्रिया द्वितीय और आन्या तृतीय, वाणिज्य संकाय में अभय प्रथम, नेहा द्वितीय व मालती तृतीय जबकि कला संकाय में जमशेद मोहम्मद प्रथम, प्रियंका द्वितीय और रितिका तृतीय स्थान पर रहीं। स्कूल स्टाफ सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों का मीठा मुंह करवाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें