फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी स्कूल प्रबंधन समिति ब्लॉक स्तर पर अव्वल

विज्ञापन
टौणी देवी स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति स्कूल प्रधानाचार्य के साथ। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी की स्कूल प्रबंधन समिति ने शिक्षा खंड हमीरपुर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रमन मल्कानिया और समस्त समिति सदस्यों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रयासों से आज संस्था इस स्थान पर पहुंची हैं। समिति के सहयोग से पाठशाला में प्रवेश द्वार, खेल का मैदान एवं लॉन, स्कूल मंच का निर्माण कार्य कर इसे नया स्वरूप प्रदान किया गया है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति के सहयोग से जागरूकता अभियान, स्काउट्स गाइड्स निश्चय प्रोजेक्ट के अंतर्गत जागरूकता अभियान, स्वच्छता पखवाड़े के तहत सफाई व्यवस्था एवं एक पेड़ अपनी बेटी के नाम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी, कॅरिअर काउंसलिंग, मेरे सपने मेरी उड़ान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महत्वपूर्ण दिवसों को लेकर उत्साहपूर्ण रवैया, गरीब बच्चों की फीस माफ करवाना एवं पाठ्य लेखन सामग्री के साथ स्वेटर, नवमी एवं दसवीं के 60 बच्चों को साइकिल वितरण, लगभग 7.5 लाख का दान एवं सामग्री और अन्य कार्यक्रम आयोजित करवाए गए। इस दौरान स्कूल में प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रमन मल्कानिया ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य, अध्यापकों और अभिभावकों के सहयोग से उनके प्रयासों से मात्र डेढ़ वर्ष में स्कूल जिले में एक मिसाल बन गया है। बैठक में पवन, पूनम, राज कुमारी,सुषमा, संजीव, राजेश, कमल देव, संगीता सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें