नादौन (हमीरपुर)। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट गौना करौर में आयोजित दो दिवसीय फर्स्ट एड कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। समापन समारोह में डाइट के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में खरोंच, मोच आना, बुखार आदि विषयों पर प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया ताकि आपात स्थिति में प्रशिक्षण से सहायता मिल सके। दो दिवसीय कार्यशाला में डाइट से 44 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डाइट कॉर्डिनेटर भवानी, पूनम शर्मा और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन से स्टेट टीम के सुनेश योगी, जिला से रेणुका शर्मा, सुशील कुमार और प्रतिमा शर्मा उपस्थित रहे।