फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नए सत्र में भी बड़सर स्कूल विज्ञान संकाय से रहेगा वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में वर्ष 2015 में शुरू हुई थी नॉन मेडिकल और कला संकाय की कक्षाएं
विज्ञापन

वर्तमान में स्कूल में मेडिकल और कॉमर्स की कक्षाएं न होने से विद्यार्थी परेशान

मेडिकल और कॉमर्स विषय पढ़ने के लिए विद्यार्थी अन्य स्कूलों में दाखिला लेने को मजबूर

अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से स्कूल में मेडिकल और कॉमर्स कक्षाएं शुरू करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर(हमीरपुर)। बड़सर स्कूल में 10 वर्ष बाद भी विज्ञान और कॉमर्स संकाय की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। स्कूल में दाखिल दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को विज्ञान और कॉमर्स संकाय पढ़ने के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में दाखिला लेना पड़ रहा है। स्कूल को वर्ष 2015 में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का दर्जा मिला था लेकिन अभी तक स्कूल में महज नॉन मेडिकल और कला संकाय की कक्षाएं ही शुरू हो पाई हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों रणबीर कुमार, विश्वास सिंह, नीलम कुमारी, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार आदि ने कहा कि स्कूल में वर्ष 2015 में नॉन मेडिकल और कला संकाय के विषय शुरू हुए थे लेकिन उसके बाद आजतक स्कूल में मेडिकल और कॉमर्स संकाय की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। ऐसे में इस सत्र में भी स्कूल के विद्यार्थियों को अन्य स्कूलों में दाखिला लेना पड़ेगा। वे शिक्षा उपनिदेशक के साथ निदेशक कार्यालय में भी स्कूल में दोनों संकाय को शुरू करने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक स्कूल को यह सुविधा नहीं मिल पाई है। ऐसे में विद्यार्थियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षा विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि स्कूल से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी ताकि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें