फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में आज के कार्यक्रम

Fri, 18 Jul 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच:
विज्ञापन

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हमीरपुर की ओर सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक भगेटू पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

दस्तावेज जांच:
पूर्व सैनिक निदेशालय हमीरपुर के रोजगार विंग में जेओए आईटी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

साक्षात्कार:
जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में बद्दी की निजी कंपनी की ओर से सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

धार्मिक आयोजन:
गसोता मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा व्यास शिवराम भट्ट महाराज सुबह 11:30 से शाम 3:30 बजे तक गौरी शंकर विवाह का प्रसंग सुनायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की बात:
ओपीडी:
सिविल अस्पताल भोरंज की जनरल ओपीडी में डॉ प्रतीक सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक सेवाएं देंगे।

सड़क बंद:
अपग्रेडेशन के कार्य के चलते बड़सर-चंबेह-नघियार सड़क यातायात पूर्णतया: बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालक बड़सर-शाहतलाई सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें