स्वास्थ्यशिविर - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम सुजानपुर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक नरेली ब्राह्मणा पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगी।
सर्वजन कल्याण सभा हमीरपुर सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक हमीरपुर शहर के निजी पैलेस में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी।
बैठक - सर्व मंगल सभा धनेटा की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे त्रिमूर्ति शिव मंदिर धनेटा में होगी। बैठक में सभा की गतिविधियों पर चर्चा होगी।
जयंती - जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन में सुबह 10:15 बजे पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम की जयंती पर राज्य स्तरीय साहित्यिक समारोह आयोजित होगा।
कथा - नारकड़ ठेडु गारली गांव में श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास शेखर सुमन पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 3:30 बजे भक्ति ज्ञान वैराग्य का प्रसंग सुनाएंगे।