फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आज वन मित्रों के साथ संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

Mon, 02 Jun 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से आयोजित वन मित्रों के संवाद समारोह में करेंगे शिरकत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह हमीरपुर के निकट बड़ू में नवनियुक्त वन मित्रों के साथ संवाद करेंगे और शाम को नादौन में डीएसपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
डीसी अमरजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार सुबह करीब 10:50 बजे एनआईटी के हेलीपैड पर उतरेंगे और बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू के लिए रवाना हो जाएंगे। वह बहुतकनीकी कॉलेज के मैदान में वन विभाग की ओर से आयोजित वन मित्रों के संवाद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दोपहर करीब 1:30 डेढ़ बजे वह हेलीकॉप्टर के माध्यम से ज्वालामुखी को रवाना होंगे।
विज्ञापन

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब सवा 4:00 बजे नादौन पहुंचेंगे। नादौन में वह निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के कार्य का निरीक्षण करेंगे तथा डीएसपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। शाम को वह सेरा के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लगभग 12:15 बजे मुख्यमंत्री कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें